Thursday, December 1, 2016

बाल दिवस क्या होता

बच्चो हम आज बताते हैं यह बाल दिवस क्या होता 
यह बाल दिवस क्यों होता……….
ये तो तुम सबने सुना ही होगा दुनिया राम चलाते हैं 
बैकुंठ छोड़कर बच्चे बन भगवान धरा पर आते हैं 
जिनको छल कपट नहीं आते भगवान वहीँ पर रम जाते
इसलिये तो बच्चे दुनिया में भगवान का रूप कहाते हैं 
बच्चो हम आज बताते हैं यह बाल दिवस क्या होता 
यह बाल दिवस क्यों होता……….
गर महल बनाना हो ऊँचा तो नीवें ठोस अटूट रखो 
भारत को पंख लगाना है तो बच्चों को मजबूत करो 
उनके सपनों को पलने दो ये फूल चमन में खिलने दो 
तब रितु बसंती आयेगी भारत के भाग्य जगायेगी 
बच्चो हम आज बताते हैं यह बाल दिवस क्या होता 
यह बाल दिवस क्यों होता……….
प्यारे बच्चों तुम ख़ूब पढ़ो खेलो कूदो इक नाम करो 
इस वतन को श्रेष्ठ बनाना है निर्मित होकर निर्माण करो 
निष्ठा हो भारत माता से भारत से भाग्य विधाता से 
इस देश को स्वर्ग बनाना है सच्चाई से तुम काम करो 
बच्चो हम आज बताते हैं यह बाल दिवस क्या होता 
यह बाल दिवस क्यों होता……….
थी बड़ी सोच ‘मौलिक’ सपने बच्चों के प्यारे चाचा के 
जिनको नेहरू जी कहते हैं भारत के वीर जवाहर के 
नेहरू चाचा का जन्मदिवस इसलिये तो देश मनाता है 
यह तिथि नवंबर चौदह का दिन बाल दिवस कहलाता है 
बच्चो हम आज बताते हैं यह बाल दिवस क्या होता 
यह बाल दिवस क्यों होता……….
{Track/धुन-मेरे देश की धरती सोना उगले-उगले हीरे मोती}

1 comment:

  1. महोदय, मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि यह आर्टिकल मेरे ब्लॉग https://udtibaat.com का है जिसे आपने अनधिकृत रूप से हूबहू अक्षरसः कॉपी कर के प्रसारित किया है जो कि The Copyright Act 1957 (as amended by the Copyright Amendment Act 2012) governs the subject of copyright law in India.[1] The Act is applicable from 21 January 1958.[2) के तहत आपराधिक कृत्य है। जिसके लिये The criminal remedies are provided under Chapter XIII of the statute and the remedies provided against copyright infringement include imprisonment (up to 3 years) along with a fine (up to 200,000 Rupees).[33] के रूप में आप पर प्रकरण दर्ज किया जा सकता है अगर आप इसे तात्कालिक प्रभाव से नहीं हटाते हैं तो। इसके अतिरिक्त आपका ब्लॉग भी प्रतिबंधित हो सकता है।

    आप इसे तुरंत डिलीट करें और मुझे इस बावत amitstg2003@gmail.com पर उत्तर देकर confirm करें। आपको आज से 3 दिन का समय इस बावत दिया जा रहा है। आप इसे वैधानिक नोटिस समझें।

    अमित जैन 'मौलिक'
    CEO
    https://udtibaat.com



    ReplyDelete